देश की खबरें | झारखंड में एनटीपीसी के उत्तरी कर्णपुरा बिजली संयंत्र के स्क्रैप यार्ड में आग लग गई।
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चतरा जिले में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की उत्तरी ‘कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (एनकेएसटीपीपी)’ के ‘स्क्रैप मैटेरियल यार्ड’ में शनिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रांची, एक मार्च झारखंड के चतरा जिले में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की उत्तरी ‘कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (एनकेएसटीपीपी)’ के ‘स्क्रैप मैटेरियल यार्ड’ में शनिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे लगी आग को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे में बुझा दिया।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘‘स्क्रैप मटेरियल यार्ड’ केंद्र से करीब एक किलोमीटर दूर है और इस घटना में जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है।’’
एनकेएसटीपीपी में तीन इकाइयां हैं और इसकी कुल क्षमता 1,980 मेगावाट है।
यह देश का पहला सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट है, जिसकी परिकल्पना एयर कूल्ड कंडेनसर के साथ की गई है, जो पारंपरिक वाटर कूल्ड कंडेनसर की तुलना में पानी की खपत को एक तिहाई तक कम कर देता है।
सार्वजनिक क्षेत्र में एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)