एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इराक के वासित प्रांत में मॉल में भीषण आग, 60 से अधिक लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इराक के गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कुत शहर में स्थित इस मॉल में बुधवार को देर शाम आग लगी जिसमें 61 लोग मारे गए हैं। बयान के अनुसार, ज्यादातर लोगों की जान दम घुटने से गई।

विदेश की खबरें | इराक के वासित प्रांत में मॉल में भीषण आग, 60 से अधिक लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इराक के गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कुत शहर में स्थित इस मॉल में बुधवार को देर शाम आग लगी जिसमें 61 लोग मारे गए हैं। बयान के अनुसार, ज्यादातर लोगों की जान दम घुटने से गई।

बयान में बताया गया है कि बुरी तरह जल चुके 14 शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

बयान के अनुसार, पूर्वी इराक के वासित प्रांत में स्थित इस मॉल की पांच मंजिला इमारत से नागरिक सुरक्षा दलों ने 45 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जो आग की वजह से अंदर फंस गए थे।

यह मॉल केवल एक सप्ताह पहले ही खोला गया है। इस मॉल में एक रेस्टोरेंट और सुपरमार्केट भी हैं।

सरकारी इराकी समाचार एजेंसी के अनुसार, कई लोग अब भी लापता हैं। स्थानीय मीडिया में जारी तस्वीरों और वीडियो में पूरी इमारत को आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है।

प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद अल-मैय्येह ने इस भीषण हादसे पर तीन दिन के शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है और मॉल एवं इमारत के मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

अल-मैय्येह ने कहा, ‘‘हम निर्दोष पीड़ितों के परिवारों को आश्वस्त करते हैं कि इस घटना के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर जारी कर दी जाएगी।

इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सूदानी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को घटनास्थल पर जाकर जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

गवर्नर ने इस त्रासदी पर तीन दिनों के शोक की घोषणा की है।

इराक में भवन निर्माण के मजबूत मानक न होने के कारण पहले भी इस तरह की दुखद घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई 2021 में नसीरियाह शहर के एक अस्पताल में लगी आग में 60 से 92 लोगों की जान गई थी।

वहीं, 2023 में निनवे प्रांत के हमदानिया इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हॉल में लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान आतिशबाजी हो रही थी और तभी छत पर लगे पैनलों में आग लग गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).