देश की खबरें | ग्वालियर में सरकारी महाविद्यालय के छात्रावास में महिला चिकित्सक ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सरकारी गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) के छात्रावास में 31 वर्षीय एक महिला चिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ग्वालियर, 30 मार्च मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सरकारी गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) के छात्रावास में 31 वर्षीय एक महिला चिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कम्पू पुलिस थाने के प्रभारी रुद्र पाठक ने बताया कि डॉ. रेखा रघुवंशी न्यूरोलॉजी में ‘डॉक्टरेट इन मेडिसिन’ की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि डॉ. रेखा रघुवंशी शनिवार रात को छात्रावास में अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि घटनास्थल से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार देर रात हमें सूचना मिली कि एक महिला चिकित्सक ने छात्रावास में आत्महत्या कर ली है। पुलिस दल को डॉ. रघुवंशी का शव कमरे में लटका हुआ मिला।’’

उन्होंने बताया कि चिकित्सक अशोकनगर जिले की रहने वाली थी और उसके परिवार को तत्काल सूचित कर दिया गया।

पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए चिकित्सक का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है।

डॉ. रेखा रघुवंशी के भाई रोहित रघुवंशी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने दो दिन पहले फोन पर बात की थी, लेकिन उसने किसी भी समस्या का जिक्र नहीं किया था। उसने शनिवार को भी काम किया था, लेकिन रात में उसने यह कदम उठा लिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट