विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर होगी जांच

विक्टोरिया राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए और यह पिछले दो महीने में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रूज ने बताया कि 10 उपनगरीय क्षेत्रों के निवासियों की आधी आबादी के नमूने जांच के वास्ते एकत्रित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: दक्षिण अफ्रीका ने COVID-19 टीके का पहला परीक्षण किया शुरू.

उन्होंने कहा कि दस दिन में प्रतिदिन दस हजार लोगों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह जांच मुफ्त में की जाएगी।

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों, गुरुद्वारों ने COVID-19 प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया.

इस अभियान में एक हजार से अधिक सैन्य कर्मी सहायता करेंगे और जांच के नतीजे की प्रक्रिया में अन्य राज्यों का सहयोग लिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के 7,500 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 104 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)