देश की खबरें | असम की एक चिकित्सक ने हिंदू धर्म अपनाने पर परिवार से धमकी मिलने की बात कही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में एक महिला चिकित्सक ने हिंदू धर्म अपनाने को लेकर अपने परिवार पर धमकी देने का आरोप लगाया है। चिकित्सक के भाई ने दावा किया है कि उसकी बहन का अपहरण कर लिया गया है।
गुवाहाटी, तीन सितंबर असम में एक महिला चिकित्सक ने हिंदू धर्म अपनाने को लेकर अपने परिवार पर धमकी देने का आरोप लगाया है। चिकित्सक के भाई ने दावा किया है कि उसकी बहन का अपहरण कर लिया गया है।
चिकित्सक ने कहा कि धमकी मिलने के कारण उसे छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
हालांकि, चिकित्सक के परिवार ने उसका पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। इस बीच, महिला चिकित्सक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने सुरक्षित होने और अपनी सुरक्षा के लिए स्वेच्छा से दूर रहने का दावा किया है।
जैसे ही यह मामला रविवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के संज्ञान में लाया गया, उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
चिकित्सक ने वीडियो में दावा किया कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है, जिसके कारण उसका परिवार बेहद नाराज है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
उसने यह भी दावा किया कि उसका परिवार उसकी शादी एक बुजुर्ग मौलवी से करना चाहता था क्योंकि उनका मानना है कि यह उसे अगले जन्म में ‘जन्नत’ में ले जाएगा।
चिकित्सक के भाई वकील खान ने पहले उसका पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)