देश की खबरें | कांग्रेस के साथ काम करने की संभावना पर इस महीने के अंत तक फैसला किया जाएगा: वाईएस शर्मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाई. एस. शर्मिला ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के साथ काम करने की संभावना पर इस महीने के अंत तक फैसला किया जाएगा।

हैदराबाद, 25 सितंबर वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाई. एस. शर्मिला ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के साथ काम करने की संभावना पर इस महीने के अंत तक फैसला किया जाएगा।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा आगामी तेलंगाना राज्य विधानसभा चुनाव के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

विज्ञप्ति के अनुसार, वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस के साथ काम करने की किसी भी संभावना को सितंबर के अंत तक अंतिम रूप दिया जाएगा, क्योंकि अधिसूचना (विधानसभा चुनाव के लिए) का समय तेजी से नजदीक आ रहा है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, यदि कोई गठबंधन नहीं होता है तो पार्टी सभी 119 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

शर्मिला ने कहा कि वह अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान