देश की खबरें | राज्य के दौरे से एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा-अब गुजरात बदलेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के दौरे पर आने से एक दिन पहले कहा, ''अब गुजरात बदलेगा । कल मैं गुजरात आ रहा हूं, जहां प्रदेश के भाइयों एवं बहनों से मुलाकात करूंगा ।''
अहमदाबाद, 13 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के दौरे पर आने से एक दिन पहले कहा, ''अब गुजरात बदलेगा । कल मैं गुजरात आ रहा हूं, जहां प्रदेश के भाइयों एवं बहनों से मुलाकात करूंगा ।''
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को एक दिन के दौरे पर गुजरात आयेंगे, जहां उनकी पार्टी -आम आदमी पार्टी- 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।
केजरीवाल गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे ।
यह दूसरा मौका होगा जब केजरीवाल गुजरात जायेंगे । वह इससे पहले फरवरी में सूरत गये थे, जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी ।
केजरीवाल का यह दौरा इसलिये भी महत्वपूर्ण है कि उनकी पार्टी की नजर दिसंबर 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने पर है और इसके लिये जोर- शोर से तैयारियां चल रही है ।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने बयान जारी कर बताया कि एक दिवसीय यात्रा पर केजरीवाल कल सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

