एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मोईन के दौरे के एक दिन बाद, एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के अभ्यास सत्र में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से इंग्लैंड युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

खेल की खबरें | मोईन के दौरे के एक दिन बाद, एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के अभ्यास सत्र में शामिल हुए

बर्मिंघम, एक जुलाई भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से इंग्लैंड युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

मोईन अली सोमवार को टीम के अभ्यास सत्र में शामिल हुए थे और उन्होंने शोएब बशीर की मदद की जिससे यह युवा ऑफ स्पिनर बेहद उत्साहित दिखा। बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले टीम के आखिरी अभ्यास सत्र में पूर्व दिग्गज हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए दिखे।

इंग्लैंड की टीम पिछले काफी समय से टेस्ट मैचों को आक्रामक रवैये के साथ खेल रही है और फ्लिंटॉफ से मुलाकात से टीम का हौसला बढ़ेगा।

मैच की पूर्व संध्या पर स्टोक्स से इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में वापस लाने के चलन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ हम नियमित तौर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ महान खिलाड़ियों से मदद लेने की कोशिश करते है। अभ्यास सत्र के दौरान इन पूर्व खिलाड़ियों की मौजूदगी से मौजूदा टीम के सदस्यों को काफी मूल्यवान सलाह मिलती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आप इस तरह के माहौल में खुलकर बातचीत कर सकते हैं।

इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि मोईन के साथ बातचीत के बाद बशीर ‘उत्साहित’ थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा बोर्डरूम में या टेबल के चारों ओर बैठकर किसी खास चीज के बारे में बात करना जरूरी नहीं होता। मुझे लगता है कि बशीर का मोईन से मिलना बहुत अच्छा है।’’

कप्तान ने कहा, ‘‘बशीर बिल्कुल उत्साहित हैं। जब हम ऐसे अनुभवी लोगों को ड्रेसिंग रूम में बुलाते है और वे अगर मौजूदा खिलाड़ियों को सलाह देते है तो यह टीम के लिए बहुत अच्छा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).