श्रीनगर के मालबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक CRPF जवान शहीद, एक आतंकवादी भी ढेर
श्रीनगर के मालबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक आतंकवादी भी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार रात मालबाग इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
श्रीनगर, 3 जुलाई: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मालबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया और एक आतंकवादी भी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार रात मालबाग इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर गोलियां चलाना शुरू कर दी, बल ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें: सोपोर की रहने वाली 10 साल की आलिया तारिक को मिला जम्मू-कश्मीर का पहला डोमिसाइल सर्टिफिकेट
इसमें एक आतंकवादी मारा गया और सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी और उसके समूह की पहचान की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

