देश की खबरें | महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गोरक्षक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मवेशियों की तस्करी के संदेह में एक वाहन को अपने दोस्तों संग मिलकर रोकने की कोशिश कर रहा 32 साल का एक गोरक्षक हमले में मारा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

औरंगाबाद, 20 जून महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मवेशियों की तस्करी के संदेह में एक वाहन को अपने दोस्तों संग मिलकर रोकने की कोशिश कर रहा 32 साल का एक गोरक्षक हमले में मारा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों ने इस घटना को लेकर बंद का आह्वान किया लेकिन बाद में उन्होंने यह आह्वान वापस ले लिया।

पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्णा कोकाटे ने बताया कि सोमवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे किनवात तहसील के सिवनी गांव के पास यह घटना हुयी।

उन्होंने बताया कि शिवनी और चिखली गांवों के सात लोग एक कार से तेलंगाना से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, रास्ते में उन्होंने एक वाहन देखा और उन्हें शक हुआ कि उसमें अवैध तरीके से मवेशी ले जाये जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने उस गाड़ी को रोकने की कोशिश की तब उसमें से करीब 10-15 लोगों ने लाठियों और धारदार हथियारों से कथित रूप से उनपर हमला बोल दिया।

उन्होंने बताया कि इस हमले में शेखर रापेली (32) की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं एवं उनका नांदेड के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस्लापुर थाने में हत्या एवं दंगा फैलाने का मामला दर्ज किया गया है तथा पुलिस संदिग्धों को तलाश रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने इस घटना को लेकर बुधवार को बंद का आह्वान किया लेकिन पुलिस के साथ बैठक के बाद वे जांच के लिए पुलिस को वक्त देने और आह्वान वापस लेने पर राजी हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू