देश की खबरें | दुर्घटनावश गोली चल जाने से कर्नाटक में कांग्रेस के एक नेता हुए घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कन्नड़ जिले के अनंताडी गांव में मंगलवार को कांग्रेस के एक प्रमुख कार्यकर्ता और ‘इंटक’ नेता चित्तरंजन शेट्टी दुर्घटनावश गोली चलने की घटना में घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु (कर्नाटक), चार फरवरी दक्षिण कन्नड़ जिले के अनंताडी गांव में मंगलवार को कांग्रेस के एक प्रमुख कार्यकर्ता और ‘इंटक’ नेता चित्तरंजन शेट्टी दुर्घटनावश गोली चलने की घटना में घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना विट्टला थानाक्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार, शेट्टी की अपनी पिस्तौल से गोली चली। उन्होंने यह पिस्तौल कथित तौर पर व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए रखी था।

सूत्रों का कहना है कि यह दुर्घटना हथियार को ठीक से ‘लॉक न’ होने के कारण हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल शेट्टी को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर उनकी स्थित पर नजर रखे हुए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now