एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मेघालय के जनजातीय समुदायों को लेकर आपत्तिजनक दावे करने वाले यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एक यूट्यूबर और एक ज्योतिषी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक वीडियो में यह दावा किया कि मेघालय की जनजातियां अब भी नरबलि देती हैं।

देश की खबरें | मेघालय के जनजातीय समुदायों को लेकर आपत्तिजनक दावे करने वाले यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज

शिलांग, 17 जुलाई मेघालय के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एक यूट्यूबर और एक ज्योतिषी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक वीडियो में यह दावा किया कि मेघालय की जनजातियां अब भी नरबलि देती हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

शिकायतकर्ता एनलैंग ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) में भी याचिका दायर कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एनलैंग ने अपनी शिकायत में कहा है कि 13 जून को अपलोड किए गए वीडियो में अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं जिससे मेघालय के जनजातीय समुदायों की छवि धूमिल हुई।

इस यूट्यूब चैनल को राघव शर्मा नामक कंटेंट क्रिएटर संचालित करता है और वीडियो में ज्योतिषी सुशील गुरु दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में ज्योतिषी ने कथित रूप से कहा है कि "मेघालय की जनजातियों में अब भी नरबलि और नरभक्षण की प्रथा जारी है।"

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि "घृणास्पद भाषण" वाला यह वीडियो वायरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).