देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में मकान का एक हिस्सा ढहने से एक बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह मकान का एक हिस्सा ढह जाने से आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जून बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह मकान का एक हिस्सा ढह जाने से आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई, जब एक मकान की छत अचानक से गिर गई।

पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान वंश के रूप में हुई है, जो एक दिहाड़ी मजदूर का बेटा था। पुलिस ने बताया कि वंश का परिवार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है और घर में किराए पर रह रहा था।

पुलिस ने कहा कि घर में रहने वाले अन्य लोग सुरक्षित हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, उसे नांगलोई के राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन से सुबह सात बजकर 12 मिनट पर घटना के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि मलबे में दो लोग फंसे हुए थे। विभाग ने बताया कि उनमें से एक की पहचान साबिर (45) के रूप में हुई है, जिन्हें मामूली चोटें आईं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। विभाग ने बताया कि उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत जर्जर हालत में थी और ढहने के कारण का पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच प्रगति पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू