देश की खबरें | उच्च शिक्षण संस्थानों में फिट इंडिया अभियान की निगरानी के लिये प्रकोष्ठ स्थापित किया जा रहा : निशंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरूवार को कहा कि न्यू इंडिया को फिट इंडिया भी बनाना हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है और इसके तहत

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरूवार को कहा कि न्यू इंडिया को फिट इंडिया भी बनाना हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है और इसके तहत

उच्च शिक्षा संस्थानों में 'फिट इंडिया अभियान' के प्रगति की निगरानी के लिए मंत्रालय में एक समर्पित फिट इंडिया प्रकोष्ठ स्थापित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | मुंबई: रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निशंक ने अपने ट्वीट में कहा कि शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में 'फिट इंडिया अभियान' को कार्यान्वित करने हेतु फिट इंडिया क्लबों का निर्माण, फिटनेस एवं खेल गतिविधियों का आयोजन, फिटनेस कार्यक्रम को पाठ्यक्रम तथा पाठ्येतर गतिविधियों में सम्मिलित करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संस्थान परिसर में गैर-मोटर चालित वाहनों के उपयोग, साइकिलिंग एवं बागवानी जैसे कार्यक्रमों को अपनाया एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Congress MLA B Narayan Rao Passes Away: कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते एक सितंबर से अस्पताल में थे भर्ती.

'फिट इंडिया अभियान' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ इस अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए मंत्रालय में एक समर्पित फिट इंडिया प्रकोष्ठ भी स्थापित किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा आरंभ 'फिट इंडिया अभियान' जीवन शैली में छोटे-छोटे परिवर्तनों के माध्यम से देश के नागरिकों के स्वास्थ्य एवं खुशहाली के माध्यम से उनकी समृद्धि को सुनिश्चित करने का काम कर रहा है ।

निशंक ने कहा कि संपूर्ण विश्व में आज जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, जिससे हमारे युवा भी बेहद प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य फिटनेस से भी आगे जाना है। 'फिटनेस' केवल एक शब्द नहीं है बल्कि एक स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन का स्तंभ है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ न्यू इंडिया को फिट इंडिया भी बनाना हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है।’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट