देश की खबरें | तमिलनाडु में बाइक स्टंट के लिए एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली जिले में तिरूचि-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले 28 साल के व्यक्ति ने लोगों से अपना वीडियो दिखाते हुये यह अपील की है कि वे इस तरह की गलती न करें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
तिरुचिरापल्ली, तीन मार्च तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली जिले में तिरूचि-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले 28 साल के व्यक्ति ने लोगों से अपना वीडियो दिखाते हुये यह अपील की है कि वे इस तरह की गलती न करें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ खतरनाक बाइक स्टंट के लिये मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि ई. पुदुर निवासी पी. बालकृष्णन को 25 फरवरी को बाइक के सीट पर बैठकर बिना हैंडल पकड़े वाहन चलाते हुए देखा गया था।
इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें युवक बिना हैंडन पकड़े ही बाइक चलाते नजर आया। वीडियो पर लोगों ने आश्चर्य जताया कि बिना हैंडल पकड़े और स्पीड को नियंत्रित किए वह कैसे सफर कर रहा था।
तिरुचिरापल्ली पुलिस ने दो मार्च को स्टंट में इस्तेमाल की गई उसकी स्पोर्ट्स बाइक जब्त कर ली और उसे कड़ी चेतावनी देने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
बालकृष्णन ने एक वीडियो संदेश में हाथ जोड़कर कहा, "यह गलती न करें, हेलमेट पहनें। पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया, मामला दर्ज किया और मेरी बाइक जब्त कर ली। कोई भी दोबारा ऐसा न करे।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)