एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भिवंडी में युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में छह पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भिवंडी में युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में छह पर मामला दर्ज

ठाणे, 22 फरवरी महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शांति नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नागांव में एक स्कूल के पास झाड़ियों में और फातिमानगर में एक पिकअप वैन के अंदर युवती के साथ बलात्कार किया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उस रात युवती को उसके भाई का फोन आया और उसने दावा किया कि वह परेशानी में है। जब वह उस जगह पहुंची तो आरोपियों ने पीड़िता, उसके भाई और उसे (युवती को) ले जाने वाले ऑटोरिक्शा चालक की पिटाई कर दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों ने नागांव में एक स्कूल के पास और फातिमानगर में एक पिकअप वैन के अंदर युवती के साथ बलात्कार किया। वहां से भागने में सफल होने के बाद पीड़िता भिवंडी तालुका पुलिस थाने पहुंची, जिसने शुक्रवार को एक जीरो प्राथमिकी दर्ज की और प्राथमिकी हमें स्थानांतरित कर दी।’’

अधिकारी ने बताया कि छह लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).