देश की खबरें | अयोध्या में श्रद्धालुओं से अधिक पैसे वसूलने के आरोप में 'बाइकर्स गैंग' पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों से अत्यधिक किराया वसूलने के आरोपी बाइकर्स गैंग (मोटरसाइकिल गिरोह) के खिलाफ कार्रवाई की है।

अयोध्या (उप्र), 18 फरवरी अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों से अत्यधिक किराया वसूलने के आरोपी बाइकर्स गैंग (मोटरसाइकिल गिरोह) के खिलाफ कार्रवाई की है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राम जन्मभूमि थाने ने सोमवार और मंगलवार को चलाए गए अभियान में 30 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

प्रयागराज जिले में महाकुंभ की शुरुआत के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के कारण अधिकारियों ने शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस स्थिति का फायदा उठाते हुए पिछले 10 दिनों में बाइकर्स का एक समूह सक्रिय हो गया है, जो तीर्थयात्रियों से कथित तौर पर 100 रुपये प्रति किलोमीटर वसूल रहा है।

राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने कहा, "बाइकर्स बिना अनुमति के तीर्थयात्रियों से पैसे वसूल रहे थे, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। दो दिनों में तीस मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं और अभियान जारी रहेगा।"

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार अयोध्या शहर के बाहर विभिन्न स्थानों से तीर्थयात्रियों को बिठाते थे और उन्हें राम मंदिर और अन्य तीर्थस्थलों तक ले जाने के लिए प्रति यात्री 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का किराया मांगते थे।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

इस बीच, महाराष्ट्र की एक महिला तीर्थयात्री ने राम मंदिर में वीआईपी दर्शन से जुड़ी कथित धोखाधड़ी को लेकर अयोध्या में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता कविता शेट्टी को एक परिचित सुरेश आचार्य अयोध्या लेकर आए थे, जो अधिकृत पर्यटक गाइड नहीं थे।

शेट्टी ने आरोप लगाया कि आचार्य ने मुंबई से अयोध्या तक की यात्रा की सुविधा और "वीआईपी दर्शन" की व्यवस्था करने के लिए उनसे 1.8 लाख रुपये लिए। हालांकि, शेट्टी और आचार्य के बीच मंदिर में "वीआईपी दर्शन" को लेकर विवाद हो गया।

अयोध्या कोतवाली के थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा, "यह विवाद मुंबई में शुरू हुआ था, इसलिए हमने इस मामले के बारे में मुंबई पुलिस से बात की है।"

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\