देश की खबरें | उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो जिनके नाम डेलकर के सुसाइड नोट में हैं : पटोले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने मंगलवार को राज्य सरकार से कहा कि उन लोगों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए जिनके नामों का जिक्र निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर ने अपने सुसाइड नोट में किया था।
मुंबई, दो मार्च महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने मंगलवार को राज्य सरकार से कहा कि उन लोगों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए जिनके नामों का जिक्र निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर ने अपने सुसाइड नोट में किया था।
दादरा और नगर हवेली के सात बार के लोकसभा सदस्य डेलकर (58) मुंबई के एक होटल में 22 फरवरी को मृत मिले थे।
पटोले ने विधानसभा में इस मुद्दे पर कहा कि डेलकर ने अपने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि उन्हें कथित रूप से परेशान किया जा रहा था।
पटोले ने कहा कि उन्होंने (डेलकर ने) कहा कि वह महाराष्ट्र में आत्महत्या कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें (स्थानीय) प्रशासन (केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली) पर भरोसा नहीं है। जिस प्रकार न्यायमूर्ति लोया मामला महाराष्ट्र में हुआ और उसे दबा दिया गया।
कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया कि डेलकर के सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम का जिक्र है, उनके खिलाफ अभी तक कोई मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया है।
कांग्रेस विधायक ने कोविड-19 स्थिति और महंगाई को लेकर भी केंद्र पर हमला बोला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)