देश की खबरें | छात्र की छेड़छाड़ की गई अश्लील तस्वीर उसके परिवार से साझा करने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने 17 वर्षीय एक छात्र की छेड़छाड़ की गई अश्लील तस्वीर उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को फोन पर साझा करने और रुपये की मांग करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 अप्रैल मुंबई पुलिस ने 17 वर्षीय एक छात्र की छेड़छाड़ की गई अश्लील तस्वीर उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को फोन पर साझा करने और रुपये की मांग करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 12वीं कक्षा के छात्र की उसकी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ छेड़छाड़ की गई तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेज दीं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने तस्वीरें ऑनलाइन माध्यम से सार्वजनिक नहीं करने के एवज में किशोर और उसके अन्य रिश्तेदारों से पैसे की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि किशोर ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से फोन आने के बाद पुलिस से संपर्क किया और उसे अश्लील तस्वीरों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस बीच, आरोपी ने उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूआर कोड स्कैनर भेजा और तस्वीरें हटाने के एवज में ऑनलाइन पैसे भेजने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि छात्र ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से एक रुपया भेजा और फिर पुलिस से शिकायत की।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रतीक सिंह नाम से इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति कई और लोगों से भी इसी तरह उगाही करने की कोशिश की है।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), धारा 385 (जबरन वसूली), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी)और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\