Pune Shocker: पुणे में बेजुबान जानवरों से हैवानियत! महिला और उसके बेटे पर कुत्ते को पेड़ से लटकाकर मारने का आरोप, केस दर्ज
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक कुत्ते को पेड़ से लटकाकर मार डालने के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Pune Shocker: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक कुत्ते को पेड़ से लटकाकर मार डालने के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुलशी तहसील के पिरंगुट इलाके में कथित तौर पर कुत्ते को मार डाला गया, जिसके बाद प्रभावती जगताप और महिला के बेटे ओंकार जगताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया। वहीं, कुत्तों के लिए आश्रय गृह संचालित करने वाले ‘मिशन पॉसिबल फाउंडेशन’ की पशु अधिकार कार्यकर्ता पद्मिनी स्टंप ने पुणे ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया और मां एवं बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पौड रोड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष गिरिगोसावी ने बताया, ‘‘प्रभावती ने 22 अक्टूबर को कथित तौर पर ‘लैब्राडोर’ नस्ल के अपने पालतू कुत्ते पर डंडे से हमला किया। इसके बाद उसके बेटे ओंकार ने कुत्ते को एक पेड़ से लटका दिया। हमने उन पर भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
अधिकारी ने बताया कि कुत्ते को मारने से पहले परिवार ने पिंपरी की रहने वाली एक महिला को फोन कर उसे कुत्ते को ले जाने के लिए कहा था क्योंकि महिला को कुत्ते पालना पसंद है
स्टंप ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘सूचना मिलने पर हम वहां पहुंचे और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

