एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई में एक व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई के 20 वर्षीय एक युवक के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और 2016 से कई बार आप्रकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई में एक व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

ठाणे, 26 अक्टूबर नवी मुंबई के 20 वर्षीय एक युवक के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और 2016 से कई बार आप्रकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह नौ साल की थी, तब से उसका भाई उस पर यौन शोषण करता आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की।

पीड़िता ने बुधवार को एनआरआई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। भाई-बहन नवी मुंबई में सीवुड्स इलाके के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके भाई ने अगस्त 2016 से 2021 तथा पिछले साल फरवरी से अक्टूबर के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).