एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 12 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में हुक्का बार के मालिक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

गोरखपुर (उप्र), 15 जनवरी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 12 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में हुक्का बार के मालिक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर बंधक बनाकर लड़की से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मंगलवार शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया।

पुलिस के मुताबिक, लड़की 31 दिसंबर की शाम अपने दो दोस्तों के साथ एक स्कूटर पर सवार होकर कहीं गई थी, जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने उसके दोस्तों से पूछा, लेकिन वे कुछ नहीं बता सके।

पुलिस के अनुसार बाद में लड़की की मां ने रामगढ़ताल पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार लड़की ने बताया कि उसे एक हुक्का बार में ले जाया गया जहां बार के मालिक अनिरुद्ध ओझा और उसके दो साथियों ने उससे दुष्कर्म किया।

अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि लड़की के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोप जोड़े गए हैं।

उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें जेल भेज दिया, अन्य आरोपियों के नाम निखिल गौड़ और आदित्य मौर्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).