एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मथुरा में छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले में सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

देश की खबरें | मथुरा में छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

मथुरा (उप्र), 17 नवंबर मथुरा जिले में सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे विद्यालय जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक गौरव ने उसे रोक लिया और जबरन घर ले जाकर उसे बंधक बना लिया, जहां उसके तीन दोस्त पहले से ही मौजूद थे।

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि चारों युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर वे फरार हो गए।

बिसेन ने बताया कि गौरव सहित चार युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 342 (जबरन बंधक बनाना) एवं यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून (पॉक्सो) के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करा दिए गए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).