एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | डॉक्टर दंपति पर 1.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई के एक डॉक्टर दंपति पर एक दवा विक्रेता से 1.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | डॉक्टर दंपति पर 1.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ठाणे, चार अगस्त नवी मुंबई के एक डॉक्टर दंपति पर एक दवा विक्रेता से 1.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनआरआई थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद डॉ. धवल खनयालाल देराश्री और उनकी पत्नी डॉ. लता देराश्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नवी मुंबई के सीवुड्स क्षेत्र में अस्पताल संचालित करने वाले डॉक्टर दंपति ने 2013 में अपने अस्पताल में मेडिकल स्टोर खुलवाने के नाम पर उससे 49 लाख रुपये लिए थे।

अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि दंपति ने शिकायतकर्ता से 48 लाख रुपये की दवाएं भी खरीदी थीं, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया।

दंपति ने कथित तौर पर दुकानदार से 30 लाख रुपये उधार भी लिए थे जो उन्होंने वापस नहीं किए।

अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की कारवाई की जारी है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).