बरेली (उप्र), छह फरवरी जिले के सेंथल के नगर पंचायत अध्यक्ष कंबर एजाज उर्फ शानू और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि सुमित सक्सेना की शिकायत पर बुधवार को हाफिजगंज थाने में यह मामला दर्ज किया गया।
हाफिजगंज थाने के प्रभारी पवन सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘प्राथमिकी में शानू, कमर और ताबिश के अलावा चार-पांच अज्ञात लोग भी हैं।’’
सक्सेना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शानू ने उनके खेतों पर अवैध कब्जा कर लिया है और उन्हें वापस करने के लिए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि मना करने पर जान से आरोपियों ने जान से मारने और शव को ठिकाने लगाने की धमकी दी है।
पुलिस के मुताबिक समाजवादी पार्टी के टिकट पर सेंथल नगर पंचायत का चुनाव जीतने वाले शानू पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर लोगों को डराने-धमकाने का आरोप है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY