एजेंसी न्यूज

राहुल गांधी का बयान तोड़-मरोड़ कर दिखाने का मामला: समाचार चैनल का एंकर हिरासत में

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान तोड़-मरोड़ कर दिखाने के मामले में पुलिस ने एक समाचार चैनल के एंकर को हिरासत में लिया है।

राहुल गांधी का बयान तोड़-मरोड़ कर दिखाने का मामला: समाचार चैनल का एंकर हिरासत में
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Credit : Twitter)

नोएडा, 5 जुलाई : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान तोड़-मरोड़ कर दिखाने के मामले में पुलिस ने एक समाचार चैनल के एंकर को हिरासत में लिया है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर- 16ए में स्थित जी-मीडिया के एक अधिकारी बी आर वेंकटरमन ने थाना सेक्टर 20 में, संस्थान के एक वरिष्ठ प्रोड्यूसर और एक प्रशिक्षु प्रोड्यूसर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के अनुसार, दोनों प्रोड्यूसर ने, केरल के वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के बारे में दिए गए उनके (राहुल के) बयान को तोड़-मरोड़ कर चैनल पर प्रसारित कर दिया. यह भी पढ़ें : भय्यू महाराज आत्महत्या कांड : दो मुजरिमों की सजा पर रोक से मप्र उच्च न्यायालय का इनकार

सिंह ने बताया कि इस मामले में धारा 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि उक्त समाचार को पढ़ने वाले एंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).