एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किशोरी को थाने बुलकार जबरन शराब पिलाने और फिर उससे दुष्कर्म के आरोप में दरोगा पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने में तैनात एक दरोगा के खिलाफ एक किशोरी को पहले थाने में बुलाकर जबरन शराब पिलाने और फिर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

देश की खबरें | किशोरी को थाने बुलकार जबरन शराब पिलाने और फिर उससे दुष्कर्म के आरोप में दरोगा पर मामला दर्ज

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 25 अगस्त प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने में तैनात एक दरोगा के खिलाफ एक किशोरी को पहले थाने में बुलाकर जबरन शराब पिलाने और फिर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि न्यायालय के आदेश पर महेशगंज में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाले पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि महेशगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने न्यायालय को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दारोगा महेंद्र सिंह ने पिछली 30 जून को उसकी बेटी को पूछताछ के बहाने थाने में बुलाकर जबरन शराब पिलायी और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप के मुताबिक दरोगा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मिश्रा ने बताया कि लड़की के घर से चले जाने से जुड़े हाल ही के एक मामले में उसे पूछताछ के लिए दारोगा ने थाने में बुलाया था।

अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो कानून) पंकज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए पुलिस उपनिरीक्षक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

सं. सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).