दिल्ली में बिना मास्क लगाये बाहर निकले 130 से ज्यादा व्यक्तियों पर मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कुल 137 मामले दर्ज किए गए।
नयी दिल्ली, दस अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले 130 से अधिक लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कुल 137 मामले दर्ज किए गए।
इनमें से 32 मामले दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में दर्ज किए गए। दक्षिणी जिले में 23, उत्तरी जिले में 20, बाहरी जिले में 14 और शाहदरा में 14 मामले दर्ज किए गए।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।
दक्षिणी जिले में लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन कर शबेबरात के अवसर पर लोग एकत्रित हुए जिसके खिलाफ महरौली पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि शब ए बरात के दौरान उपद्रव की आशंका के चलते 240 लोगों को हिरासत में लिया गया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

