देश की खबरें | ठाणे में पीडीएस खाद्यान्न अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से बेचने के लिए ले जाया जा रहा खाद्यान्न भंडार जब्त किया है, जिसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत वंचितों के बीच बांटा जाना था। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
ठाणे, तीन जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से बेचने के लिए ले जाया जा रहा खाद्यान्न भंडार जब्त किया है, जिसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत वंचितों के बीच बांटा जाना था। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 30 जून की दोपहर को भिवंडी क्षेत्र के रांजनोली नाके पर खाद्यान्न ले जा रहे वाहन को रोका, जिसमें चावल, गेहूं और दालें भरी थी। इनकी कीमत 1.49 लाख रुपए आंकी गयी है।
भिवंडी अपराध इकाई-दो के सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज केदार के अनुसार बगैर किसी वैध परमिट के खुले बाज़ार में खुदरा और थोक ग्राहकों को बेचने के लिए इन अनाजों को ले जाया जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि, खाद्यान्न ले जा रहे वाहन चालक और दो राशन दुकानदारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 3(5)(सामान्य आशय) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

