एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अभिनेत्री की शिकायत पर मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलयालम फिल्मों के निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ एक अभिनेत्री को सोशल मीडिया मंच पर परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अभिनेत्री की शिकायत पर मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ मामला दर्ज

कोच्चि, 28 जनवरी मलयालम फिल्मों के निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ एक अभिनेत्री को सोशल मीडिया मंच पर परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि एलमक्कारा पुलिस ने यहां ‘कायट्टम’ के निर्देशक के खिलाफ कथित तौर पर पीछा करने, आपराधिक धमकी और मानहानि के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री द्वारा सोमवार को दी गई शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट में निर्देशक ने दावा किया था कि अभिनेत्री और उनकी बेटी की जान को खतरा है।

दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया मंच फेसबुक पेज पर सोमवार को एक प्राथमिकी की कॉपी साझा की और दावा किया कि अभिनेत्री के नाम पर किसी अन्य ने उनके खिलाफ शिकायत दी है।

शशिधरन को उसी अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर मई 2022 में गिरफ्तार किए जाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उन पर सोशल मीडिया मंच के जरिए अभिनेत्री को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).