देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला से बलात्कार और मारपीट के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 36 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार और उससे मारपीट के आरोप में एक मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 22 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 36 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार और उससे मारपीट के आरोप में एक मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कलवा पुलिस थाने में रविवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, धारा 115(2) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि यह कथित अपराध छह जून, 2023 से फरवरी 2025 के बीच हुआ।
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि कलवा निवासी आरोपी युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला से दोस्ती की और उसे विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
अधिकारी के अनुसार, आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने कई बार महिला से बलात्कार किया, जिसकी जानकारी आरोपी की मां को भी थी।
अधिकारी ने बताया कि बाद में जब महिला ने आरोपी के मोबाइल फोन में अन्य महिलाओं की तस्वीरें देखीं और उसे इस बारे में टोका, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

