देश की खबरें | फिरोजाबाद में एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरायी कार, मां-बेटे की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिरोजाबाद जिले में सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार के डिवाइडर से जा टकराने की घटना में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फिरोजाबाद (उप्र), 14 जुलाई फिरोजाबाद जिले में सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार के डिवाइडर से जा टकराने की घटना में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्नाव लौट रहे थे तभी रास्ते में नसीरपुर थाना क्षेत्र के पास यह दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान उन्नाव जिले के सकुराबाद फतेहपुर चौरासी निवासी शिवम शुक्ला (40) और उसकी मां सरलेश (65) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि शिवम कार चला रहा था।
पुलिस ने आशंका जताई कि शिवम को झपकी लग गई, जिससे यह हादसा हो गया।
उसने बताया कि इस घटना में शिवम की पत्नी सोनी (35), उसका भाई शोभित शुक्ला (28) और मोना एवं रानी नाम की दो अन्य महिलाएं भी घायल हो गयीं। उन्हें फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

