देश की खबरें | दिल्ली के अंबेडकर नगर में कार में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में बुधवार रात खानपुर से चिराग दिल्ली रोड पर एक कार में आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में बुधवार रात खानपुर से चिराग दिल्ली रोड पर एक कार में आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कार चालक समय रहते वाहन से बाहर निकलने में सफल रहा जिससे उसे कोई चोट नहीं आई।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

जामिया नगर निवासी चालक शकील अहमद ने पुलिस को बताया कि कार चलाने के दौरान वाहन अचानक ही आग की चपेट में आ गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अहमद समय रहते कार से बाहर निकलने में सफल रहा और घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

राखी नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी