देश की खबरें | सलेम में आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर केरोसिन से भरी बोतल फेंकी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के सलेम के अम्मापेट में रविवार तड़के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता के घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने केरोसिन से भरी बोतल फेंकी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 25 सितंबर तमिलनाडु के सलेम के अम्मापेट में रविवार तड़के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता के घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने केरोसिन से भरी बोतल फेंकी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह बोतल घर के दरवाजे के निकट गिरी और टूट गयी, लेकिन उसमें आग नहीं लगी।

पीएफआई और एसडीपीआई के छह लोगों को थाने में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। थाने में सलेम के पुलिस आयुक्त नजमुल होडा और उपायुक्त एम मादासामी मौजूद रहे।

इस बीच, वीसीके, एसडीपीआई और अन्य मुस्लिम संगठनों के 100 से अधिक कार्यकर्ता थाने के समीप पहुंचकर इन छह लोगों का हिरासत में लेने के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।

किसी भी आकस्मिक स्थिति को रोकने के लिए थाने और उसके आसपास सशस्त्र बल समेत पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार, परमाकुडी नन्नुसामी मार्ग पर संघ कार्यकर्ता के घर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में जाते हुए तथा अचानक बोतल फेंककर वहां से भागते हुए नजर आ रहे हैं ।

आरएसएस कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए बोतल ले ली। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा के लिये आरएसएस कार्यकर्ता के घर के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू