एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गाजा को लेकर बीबीसी के एक वृत्तचित्र ने संपादकीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने फरवरी में अपनी स्ट्रीमिंग सेवा से कार्यक्रम, "गाजा: हाउ टू सर्वाइव ए वॉरज़ोन" को हटा दिया था। यह कदम तब उठाया गया था जब यह पता चला कि 13 वर्षीय वाचक अब्दुल्ला, ऐमन अलीजौरी का बेटा है, जो हमास में कृषि उप मंत्री के रूप में काम कर चुका है।

विदेश की खबरें | गाजा को लेकर बीबीसी के एक वृत्तचित्र ने संपादकीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने फरवरी में अपनी स्ट्रीमिंग सेवा से कार्यक्रम, "गाजा: हाउ टू सर्वाइव ए वॉरज़ोन" को हटा दिया था। यह कदम तब उठाया गया था जब यह पता चला कि 13 वर्षीय वाचक अब्दुल्ला, ऐमन अलीजौरी का बेटा है, जो हमास में कृषि उप मंत्री के रूप में काम कर चुका है।

जांच में पाया गया कि कार्यक्रम बनाने वाली स्वतंत्र प्रोडक्शन कंपनी ने वाचक के पिता की पृष्ठभूमि की जानकारी बीबीसी के साथ साझा नहीं की।

इसमें कहा गया है कि प्रोडक्शन कंपनी ‘होयो फिल्म्स’ इस जानकारी का खुलासा न करने के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार है, हालांकि उसने जानबूझकर बीबीसी को गुमराह नहीं किया।

बीबीसी के संपादकीय शिकायत एवं समीक्षा निदेशक द्वारा की गई जांच में निष्पक्षता सहित संपादकीय दिशानिर्देशों का कोई अन्य उल्लंघन नहीं पाया गया।

इस वर्ष की शुरुआत में, ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री लिसा नंदी ने सवाल उठाया था कि इस कार्यक्रम के प्रसारण के कारण बीबीसी में किसी को भी अपनी नौकरी क्यों नहीं गंवानी पड़ी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).