देश की खबरें | मुम्बई में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई में सोमवार को पांच साल की छोटी सी बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार को लेकर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, पांच अक्टूबर मुम्बई में सोमवार को पांच साल की छोटी सी बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार को लेकर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बच्ची के पिता का परिचित था और वह गोरेगांव उसके घर पर अक्सर आता था।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: गैंगरेप केस में यूपी पुलिस सख्त, मामले को लेकर दर्ज की 19 FIR.

अधिकारी के अनुसार सोमवार को आरोपी जब बच्ची के घर आया तब उसने उसे अकेला पाया और इसी का फायदा उठाते हुए उसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस के मुताबिक उसी बीच बच्ची का बड़ा भाई घर पहुंच गया और उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बता दिया एवं अपने माता-पिता को भी इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़े | तेलंगाना: रंगा रेड्डी जिले में एक लॉरी से 1.3 करोड़ रुपये के गांजे के साथ दो गिरफ्तार: 5 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने आरे थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

अधिकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भादंसं और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट