देश की खबरें | होशिशयारपुर में 15 वर्षीय किशोरी से कथित रूप से किया गया बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में होशियारपुर के नारू नांगल में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाली 15 साल की एक किशोरी के साथ एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

होशियारपुर, 26 अक्टूबर पंजाब में होशियारपुर के नारू नांगल में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाली 15 साल की एक किशोरी के साथ एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह वारदात 24 अक्टूबर को मनान गांव में कथित रूप से हुई।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव आयोग का नोटिस, विपक्षी नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सदर थाने की उपनिरीक्षक नीलम कुमारी ने बताया कि आरोपी अरूण कुमार को भादंस और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह किशोरी मजदूरों वाले मकान में रहती थी। आरोपी भी पड़ोस में ही रहता था। पुलिस के मुताबिक जब यह किशोरी घर में अकेली थी तब आरोपी उसे मुंह बंद कर समीप के किसी स्थान पर ले गया और वहां उसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: बीजेपी ने शुरू की 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी, यूपी में राज्यसभा चुनावों के लिए इन दिग्गजों पर खेला दांव.

पुलिस का कहना है कि किशोरी की शोर सुनकर जब उसकी मां मौके पर पहुंची तब आरोपी वहां स फरार हो गया।रविवार रात को शिकायत दर्ज करायी गयी।

आरेापी एवं पीड़िता दोनों ही प्रवासी श्रमिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\