एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे जिले में 14 वर्षीय किशोरी से सहपाठी ने दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में 14 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर उसके सहपाठी ने दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे जिले में 14 वर्षीय किशोरी से सहपाठी ने दुष्कर्म किया

ठाणे, 12 जुलाई महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में 14 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर उसके सहपाठी ने दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को 14 साल के किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी और आरोपी दोनों एक ही इलाके में रहते हैं तथा एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।

शिकायत के अनुसार, यह घटना मई में हुई थी।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर किशोरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में पता चला कि वह गर्भवती है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).