देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 9,923 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में मंगलवार को कोविड-19 के 9,923 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 4,33,19,396 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 79,313 हो गई है।
नयी दिल्ली, 21 जून देश में मंगलवार को कोविड-19 के 9,923 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 4,33,19,396 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 79,313 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 17 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,24,890 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.18 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.61 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में 2,613 की वृद्धि दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.55 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.67 प्रतिशत दर्ज की गयी।
मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,27,15,193 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 196.32 करोड़ खुराकें दी गयी है।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

