देश की खबरें | कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 98,493 अधिक मरीज स्वस्थ हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की तुलना में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या करीब एक लाख पार कर चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जून देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की तुलना में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या करीब एक लाख पार कर चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शनिवार तक उपचाराधीन मामलों के मुकाबले 98,493 अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में नहीं थम रहा COVID-19 का कहर, आज 5318 नए मामले आए सामने, 167 की मौत.

मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल कोविड-19 के 1,97,387 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,95,880 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने कहा, '' इस उत्साहवर्धन स्थिति के साथ ही कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 58.13 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।''

यह भी पढ़े | पुडुचेरीः सीएम वी नारायणसामी के ऑफिस का स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री कार्यालय 2 दिन के लिए बंद.

देश में शनिवार को 18,522 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई जबकि 384 मौत के बाद मृतक संख्या 15,685 तक पहुंच गई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, शुक्रवार को 2,20,479 नमूनों के साथ ही 26 जून तक कुल 79,96,707 नमूनों की जांच की गई।

कोविड-19 के स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या के अनुसार शीर्ष 15 राज्य में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 73,214 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसी तरह, गुजरात में 21,476, दिल्ली में 18,574, उत्तर प्रदेश में 13,119, राजस्थान में 12,788, पश्चिम बंगाल में 10,126, मध्य प्रदेश में 9,619, हरियाणा में 7,360, तमिलनाडु में 6,908, बिहार में 6,546, कर्नाटक में 6,160, आंध्र प्रदेश में 4,787, ओडिशा में 4,298, जम्मू-कश्मीर में 3,967 और पंजाब में 3,164 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

वहीं, स्वस्थ होने की दर के मामले में शीर्ष 15 राज्य में मेघालय में यह दर 89.1 फीसदी, राजस्थान में 78.8 फीसदी, त्रिपुरा में 78.6 फीसदी, चंडीगढ़ में 77.8 फीसदी, मध्य प्रदेश में 76.4 फीसदी, बिहार में 75.6 फीसदी, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 72.9 फीसदी, गुजरात में 72.8 फीसदी, झारखंड में 70.9 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 70.50 फीसदी, ओडिशा में 69.5 फीसदी, उत्तराखंड में 65.9 फीसदी, पंजाब में 65.7 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 65 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 65 फीसदी है।

मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के नमूनों की जांच में तेजी लाने के लिए देश में 1,026 प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं, जिनमें 741 सरकारी और 285 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर