देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 9,754 नए मामले सामने आये, 94 लोगों की इस संक्रमण से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,754 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक 6,91,232 लोग संक्रमित पाए गए ।
भोपाल, 11 मई मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,754 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक 6,91,232 लोग संक्रमित पाए गए ।
पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 94 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 6,595 हो गयी है।
यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को इंदौर में कोविड-19 के 1651,भोपाल में 1412, ग्वालियर में 793 एवं जबलपुर में 542 नये मामले सामने आये आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,73,271 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 1,11,366 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 9,517 रोगी स्वस्थ हुए।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

