एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,601 नये मामले ; 322 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड​​-19 के 9,601 नए मामले सामने आने से शनिवार को राज्य में संक्रमण के मामले 4,31,719 तक पहुंच गये, जबकि संक्रमण के कारण 322 मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 15,316 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,601 नये मामले ; 322 की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, एक अगस्त महाराष्ट्र में कोविड​​-19 के 9,601 नए मामले सामने आने से शनिवार को राज्य में संक्रमण के मामले 4,31,719 तक पहुंच गये, जबकि संक्रमण के कारण 322 मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 15,316 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

दिन में कुल 10,725 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुये लोगों की कुल संख्या 2,66,883 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े | गौतमबुद्ध नगर में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा.

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में अब 1,49,214 मरीजों की इलाज चल रहा है।

मुंबई शहर में 1,047 नए मामले सामने आए, जिससे महागनर में संक्रमितों की संख्या 1,15,331 तक पहुंच गई, जबकि इसके उपनगरों में 2,995 नए मामले आए।

यह भी पढ़े | सीडीएस बिपिन रावत ने नई शिक्षा नीति को सराहा, कहा- इससे सशस्त्र बलों को सैनिकों की पहचान करने में मिलेगी मदद.

मुंबई में 45 और मौतें होने से अब मरने वालों की संख्या 6,398 हो गई है।

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में मामलों की संख्या 2,42,778 तक पहुंच गई, जबकि मृतक संख्या 9,766 है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोविड-19 के लिए राज्य में अब तक कुल 21,94,943 लोगों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).