एजेंसी न्यूज

अरुणाचल प्रदेश में 61 सुरक्षाकर्मियों सहित कोरोना वायरस के 96 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2,327

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 96 नए मामले सामने आए हैं, जिससे बुधवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,327 हो गई. नए मामलों में 61 सुरक्षाकर्मी हैं. राज्य में 690 मरीजों का इलाज चल रहा है और इस खतरनाक वायरस से तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

अरुणाचल प्रदेश में 61 सुरक्षाकर्मियों सहित कोरोना वायरस के 96 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2,327
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

ईटानगर, 12 अगस्त: अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 96 नए मामले सामने आए हैं, जिससे बुधवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,327 हो गई. नए मामलों में 61 सुरक्षाकर्मी हैं. राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए 96 मामलों में से 27 मरीज अंजॉ जिले से, 19 राजधानी परिसर क्षेत्र से, 16 मामले पश्चिमी सियांग से, 12 मामले लोहित से, आठ मामले पापुमपारे से, छह मामले पूर्वी सियांग से, चार मामले चांगलांग जिले से, दो-दो मामले पूर्वी कामेंग और निचली दिबांग घाटी से सामने आए हैं.

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा, "अर्धसैनिक बल के 61 जवान संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से अंजॉ में 27, पश्चिमी सियांग में 14, पापुमपारे में सात, लोहित में छह, पूर्वी सियांग में पांच और चांगलांग में दो जवान संक्रमित हैं." उन्होंने कहा कि 10 मरीजों को छोड़कर बाकी सभी में संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 60,963 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 834 लोगों की हुई मौत

उन्होंने बताया कि एक अगस्त से अब तक सुरक्षाबल के 383 जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को कम से कम 42 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है, जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,634 हो गई. इस पूर्वोत्तर राज्य में अगस्त में अब तक संक्रमण के 845 नए मामले सामने आ चुके हैं. राज्य में 690 मरीजों का इलाज चल रहा है और इस खतरनाक वायरस से तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).