एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,536 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में रविवार को पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,536 नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,536 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 13 सितंबर आंध्र प्रदेश में रविवार को पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,536 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5.67 लाख के नजदीक पहुंच गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 22,543 नए केस, 416 लोगों की मौत: 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ताजा कोविड-19 बुलेटिन में सुबह नौ बजे तक के आंकड़ों की जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार, अब तक लगभग 46 लाख नमूनों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: कोरोना महामारी को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन बड़ा दावा, कहा- अगले साल की शुरुआत में आ जाएगा COVID-19 का टीका.

बुलेटिन के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 10,131 मरीज ठीक हो गए।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में महामारी से 66 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 4,912 पर पहुंच गई।

अब तक कोविड-19 के कुल 4.67 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 95,072 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).