विदेश की खबरें | टोक्यो में कोरोना वायरस के 950 नए मामले आए, दो महीनों में सबसे अधिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शुक्रवार को आए 822 पुष्ट मामलों की तुलना में शनिवार को आए मामलों की संख्या अधिक है।
शुक्रवार को आए 822 पुष्ट मामलों की तुलना में शनिवार को आए मामलों की संख्या अधिक है।
प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के दौरान संक्रमण के अनियंत्रित प्रसार को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को टोक्यो में आपातकाल की घोषणा कर दी, जो सोमवार से प्रभावी होगा।
सरकार ने पहले कम सख्त उपाय करने की योजना बनाई थी, लेकिन टोक्यो क्षेत्र में वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप फैलने की वजह से आपातकाल लगाने का आदेश जारी किया गया।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संक्रमण के दैनिक मामले कुछ ही हफ्तों के भीतर हजारों तक पहुंच सकते हैं क्योंकि लोग गर्मी की छुट्टियों में देश भर में यात्रा कर रहे हैं और ओलंपिक में विदेशी और घरेलू आगंतुकों का टोक्यो में आगमन होगा।
ओलंपिक अधिकारियों ने जापान के अन्य हिस्सों में दर्शकों की सीमित उपस्थिति की अनुमति देते हुए, टोक्यो क्षेत्र में ओलंपिक स्थानों पर दर्शकों की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।
हालाँकि, होक्काइडो और फुकुशिमा ने घोषणा की कि उनके क्षेत्रों में ओलंपिक स्थानों पर दर्शकों की अनुमति नहीं होगी।
जापान के टीकाकरण कार्यक्रम में हालिया तेजी के बावजूद, केवल 16.8 प्रतिशत आबादी का ही पूरी तरह से टीकाकरण हो पाया है।
जापान में अब तक कोविड-19 के लगभग 8,12,000 मामले आए हैं और लगभग 15,000 मौतें हुई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

