एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 94 प्रतिशत गणना फार्म वितरित किये गये: निर्वाचन आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने गति पकड़ ली है। लगभग 94 प्रतिशत गणना फॉर्म मतदाताओं के बीच वितरित किए गए हैं और 13 प्रतिशत से अधिक फॉर्म उनसे वापस एकत्र किये गये हैं।

देश की खबरें | बिहार में गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 94 प्रतिशत गणना फार्म वितरित किये गये: निर्वाचन आयोग

नयी दिल्ली, पांच जुलाई बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने गति पकड़ ली है। लगभग 94 प्रतिशत गणना फॉर्म मतदाताओं के बीच वितरित किए गए हैं और 13 प्रतिशत से अधिक फॉर्म उनसे वापस एकत्र किये गये हैं।

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार को कहा कि मतदाताओं द्वारा भरे गए या सत्यापित किए गए 1.04 करोड़ या 13.19 प्रतिशत गणना फॉर्म एकत्र किए गए हैं।

राज्य में 7.96 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं और लगभग 94 प्रतिशत फॉर्म वितरित किये जा चुके हैं।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘आज शाम छह बजे तक 1,04,16,545 गणना फॉर्म प्राप्त हुए हैं, जो 24 जून 2025 तक पंजीकृत बिहार के कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.9 करोड़) मतदाताओं का 13.19 प्रतिशत है।’’

इसने कहा कि आंकड़े और भी बढ़ने की संभावना है।

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1.55 लाख बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन 50 प्रमाणित फॉर्म जमा कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).