ईरान में कोरोना वायरस से 94 और लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस के मामलों में 1,194 की वृद्धि के साथ कुल पुष्ट मामलों की संख्या अब 85,996 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किनौश जहांपौर ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 94 और लोगों की मौत हो गई जिससे देश में महामारी से मरने वालों की संख्या अब 5,391 हो गई है।
देश में कोरोना वायरस के मामलों में 1,194 की वृद्धि के साथ कुल पुष्ट मामलों की संख्या अब 85,996 हो गई है।
जहांपौर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है।
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने हालांकि लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की है।
उन्होंने अपने मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में कहा, ‘‘यदि हम अहंकार में यह सोचते हैं कि काम हो गया और हम जीत गए तो यह सबसे बड़ी समस्या होगी जो हमें प्रभावित कर सकती है।’’
हालांकि माना जाता है कि ईरान में कोविड-19 के सामने आए मामलों की तुलना में काफी अधिक मौतें हुई हैं और संक्रमण के मामले भी कहीं ज्यादा हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

