देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,227 नये मामले, 20 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,227 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 20 मरीजों की मौत हो गई।
जयपुर, 27 जनवरी राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,227 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 20 मरीजों की मौत हो गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 9,227 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 2,075, अलवर में 1,192, गंगानगर में 719, जोधपुर में 641, भीलवाड़ा में 437, डूंगरपुर में 386 संक्रमित शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को राज्य में 16,087 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 87,268 संक्रमित उपचाराधीन हैं।
विभाग के अनुसार इस संक्रमण से 20 मौत हुईं जिनमें जयपुर में आठ, झुंझुनूं में दो, अलवर, भीलवाडा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, सीकर में एक एक की मौत शामिल है।
राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल मिलाकर 9181 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

