एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 921 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 921 नए मामले सामने आए, जिसमें वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित एक मरीज भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 921 नए मामले सामने आए

बेंगलुरु, 13 मार्च कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 921 नए मामले सामने आए, जिसमें वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित एक मरीज भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक इन नए मामलों के साथ ही रााज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9.59 लाख से अधिक हो गए, जबकि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 12,387 हो गई।

विभाग ने बताया कि राज्य में 992 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

कर्नाटक में आठ मार्च से मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है।

एक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के कुल 9,59,338 मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिसमें से 12,387 मरीजों की मौत हो चुकी है और 9,38,890 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अभी कोविड-19 के 8,042 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).