देश की खबरें | कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त 90 प्रतिशत युवा मोपा हवाई अड्डे पर कार्यरत : सावंत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि उड्डयन कौशल विकास केंद्र (एएसडीसी) से प्रशिक्षण प्राप्त 90 प्रतिशत युवा अब मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) पर कार्यरत हैं।
पणजी, आठ अगस्त गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि उड्डयन कौशल विकास केंद्र (एएसडीसी) से प्रशिक्षण प्राप्त 90 प्रतिशत युवा अब मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) पर कार्यरत हैं।
परनेम से विधायक प्रवीण अर्लेकर के एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एएसडीसी का उद्देश्य गोवा के युवाओं को उद्योग क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित करना है, न कि नौकरी की गारंटी देना।
मुख्यमंत्री ने बताया कि एएसडीसी से 1,032 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जिनमें से 991 को 30 जून तक एमआईए में नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह परिपाटी भविष्य में जारी नहीं रहे क्योंकि हवाई अड्डे की अधिकतर रिक्तियां भर गई हैं।
जब मंद्रेम से विधायक जीत अर्लोकर और बेनौलिम से विधायक वेंजी वीगास और अन्य विधायकों ने एएसडीसी के भविष्य के बारे में सवाल किया तो सांवत ने कहा कि केंद्र का संचालन जारी रहेगा और इसमें आतिथ्य जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं का इन केंद्रों पर कौशल विकास हो रहा है और उनके पास पूरे भारत और विदेश में नौकरी के अवसर होंगे।
आम आदमी पार्टी विधायक वीगास ने तब पूछा कि क्या एएसडीसी द्वारा पेशकश किए जा रहे पाठ्यक्रमों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता है? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इसको लेकर स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं होने की स्थिति में वह एएसडीसी प्रबंधन से मान्यता प्राप्त करने के लिए कहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)